Nissan Gravite MPV 2026 में भारतीय मार्किट में होगी लांच
Nissan Gravite MPV 2026: Nissan India ने आधिकारिक रूप से अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट तीन-रो MPV का नाम Nissan Gravite कन्फर्म के दिया है ।
यह कार कंपनी की भारत के लिए नई प्रोडक्ट रणनीति का अहम हिस्सा है ,
Nissan Gravite को जनवरी 2026 में पहली बार अनवील किया जाएगा ,जबकि इसकी कीमत और लांच मार्च 2026 में होने की उम्म्मीद है ।
Nissan Gravite खासतौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो कम बजट कॉम्पैक्ट 7-सीटर फैमिली कार की तलाश क्र रहे है।
यह MPV सीधे तौर पर RENAULT Tiber को टक्कर देगी और Nissan की लाइन-अप में Magnite से नीचे position की जाएगी।
RENAULT Tiber पे आधारित होगी Nissan Gravite MPV
Nissan Gravite को Renault Triber के CMF-A+ प्लेटफोर्म पे तैयार किया गया है।यही प्लेटफोर्म Triber,Magnite और Kiger जैसी कारों में भी उपयोग गिया गया है।
इसका फायदा यह है कि Nissan Gravite एक किफायती,हल्की और फ्यूल एफिशियंट MPV होगी।
हालाँकि प्लेटफार्म और मैकेनिकल्स समान होंगे,लेकिन Nissan Gravite को कंपनी अपनी अलग पहचान और डिजाइन एलीमेंट्स के साथ पेश करेगी,
जिससे यह Triber से अलग नजर आए।
Nissan Gravite एक्सटीयर डिजाइन
Gravite का ओवरऑल शेप और साइज़ Triber जैसा ही होगा,लेकिन इसमें कई Nissan-सपेसिफिक डिजाइन updates देखने को मीलेंगे।
एक्सटीयर हाईलाइट
- नया Nissan डिजाइन ग्रिल
- री- डिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर
- नया अलॉय व्हील डिजाइन
- Triber जैसे हेडलैंप लेकिन नए लाइटिंग एलीमेंट्स
- रियर में नया बम्पर और री-डिजाइन टेललैंपटेलगेट पर बड़े वर्ड्स में GRAVITE लिखा हुआ है
- Nisaan Gravite की लम्बाई 4 मीटर से कम रखी जायेगी,जिससे यह सब-4 मीटर कैटेगरी में टैक्स बेनिफिट के साथ आएगी ।
Nisaan Gravite का इंटीरियर और फीचर्स
हालाँकि Nisaan ने अभी Nisaan Gravite के इंटीरियर की आधिकारिक तस्वीर जारी नही की है,लेकिन उम्मीद है की इसमें Triber जैसे ही केबिन लेआउट मिलेगा।
इसके साथ Nissanअपने हिसाब से नई कलर थीम और फीचर्स पैकजिंग दे सकती है
संभावित फीचर्स लिस्ट:
- 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- Android Auto और Apple CarPlay
- वायरलेस मोबाइल चार्जिंग
- पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
- मैनुअल AC
- सेकंड और थर्ड रो के लिए AC वेंट्स
- मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
Nissan Gravite को फैमिली यूज़ के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा, जिसमें फ्लेक्सिबल सीटिंग, अच्छा लेग-रूम और प्रैक्टिकल बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है।
Nissan Gravite सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में Nissan Gravite अपने सेगमेंट में अच्छा पैकेज दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ये फीचर्स मिल सकते हैं:
संभावित सेफ्टी फीचर्स:
- 6 एयरबैग्स
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- रियर-व्यू कैमरा
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- TPMS (Tyre Pressure Monitoring System)
- ABS और EBD
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
अगर Nissan सभी वेरिएंट्स में मजबूत सेफ्टी फीचर्स देती है, तो यह MPV फैमिली कार खरीदारों के लिए और भी आकर्षक बन सकती है।
Nissan Gravite इंजन और गियरबॉक्स

Nissan Gravite में वही इंजन इस्तेमाल किया जाएगा जो Renault Triber, Nissan Magnite और Renault Kiger के कुछ वेरिएंट्स में मिलता है।
इंजन डिटेल्स:
- 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन
- पावर: लगभग 76hp
- टॉर्क: 95Nm
गियरबॉक्स ऑप्शन:
- 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
- 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटेड मैनुअल)
यह इंजन शहर और हाईवे दोनों के लिए बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज देने के लिए जाना जाता है।
Nissan Gravite CNG वर्जन (Expected)
Nissan Gravite का CNG वर्जन भी भविष्य में लॉन्च किया जा सकता है। यह संभव है कि CNG किट डीलर-लेवल फिटमेंट के तौर पर उपलब्ध कराई जाए, जैसा कि Renault Triber के साथ किया जाता है।
CNG वर्जन खासतौर पर उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो कम रनिंग कॉस्ट वाली 7-सीटर कार चाहते हैं।
Nissan Gravite लॉन्च डेट और टाइमलाइन
Nissan ने Gravite के लॉन्च को तीन चरणों में प्लान किया है:
- जनवरी 2026: Nissan Gravite का ग्लोबल/इंडिया अनवील
- फरवरी 2026: Nissan का बड़ा ब्रांड इवेंट (India Product Strategy)
- मार्च 2026: Nissan Gravite की कीमत घोषणा और ऑफिशियल लॉन्च
लॉन्च के बाद यह MPV Nissan डीलरशिप्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
Nissan Gravite की संभावित कीमत
हालांकि Nissan ने अभी कीमतों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि Nissan Gravite की एक्स-शोरूम कीमत लगभग:
- ₹6 लाख से ₹9 लाख (संभावित)
इस प्राइस रेंज में यह सीधे तौर पर Renault Triber और कुछ हद तक Maruti Ertiga (बेस वेरिएंट) को टक्कर दे सकती है।
Nissan Gravite vs Renault Triber: कौन बेहतर?
| फीचर | Nissan Gravite | Renault Triber |
|---|---|---|
| प्लेटफॉर्म | CMF-A+ | CMF-A+ |
| इंजन | 1.0L NA पेट्रोल | 1.0L NA पेट्रोल |
| सीटिंग | 7-सीटर | 7-सीटर |
| डिजाइन | Nissan-स्टाइल अपडेट | Renault डिजाइन |
| लॉन्च | मार्च 2026 | पहले से मौजूद |
अगर Nissan बेहतर फीचर्स, सेफ्टी और एग्रेसिव प्राइसिंग देती है, तो Gravite Triber के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।
क्या Nissan Gravite खरीदना सही रहेगा?

अगर आप:
- कम बजट में 7-सीटर फैमिली कार चाहते हैं
- रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी माइलेज वाली MPV ढूंढ रहे हैं
- Nissan ब्रांड की कार पसंद करते हैं
तो Nissan Gravite आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती
Nissan Gravite MPV 2026 भारतीय बाजार में एक नई और किफायती 7-सीटर कार के रूप में एंट्री करने जा रही है। Renault Triber के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर बनी यह MPV Nissan के नए डिजाइन टच, फीचर्स और ब्रांड वैल्यू के साथ आएगी।
अगर Nissan इसकी कीमत आक्रामक रखती है और सेफ्टी फीचर्स पर फोकस करती है, तो Gravite भारत में फैमिली कार सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना सकती है।
READ MORE
Triumph Tracker 400 का स्पीड 400 से ज्यादा पॉवर ,इंजन ,फीचर्स
1 thought on “Nissan Gravite MPV 2026 इंजन, कीमत और Triber से पूरा मुकाबला”